15- 20 जून के आसपास उत्तराखंड में दस्तक देगा मानसून।

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून। उत्तराखंड में इस साल दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के जल्द पहुंचने की संभावना है , भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) की तरफ से जानकारी मिल रही है, इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon 2025) जल्द आ रहा है। 27 मई के आसपास मानसून केरल पहुंच सकता है। मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुईं हैं , जिसके चलते इस बार मानसून के सामान्य तिथि से भी 3 दिन पहले केरल पहुंचने का अनुमान है।
आपको बता दें कि, सामान्यतः 1 जून को मानसून केरल पहुंचता है। यानि मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तिथि 1 जून के आसपास मानी जाती है। केरल में मानसून आने के साथ भारत में 4 महीने (जून से सितंबर) की वर्षा ऋतु की शुरुआत हो जाती है
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी 27 मई तक मानसून केरल के रास्ते देश में प्रवेश करने का अनुमान है। जिसके बाद उत्तराखंड तक का सफर मानसून करीब 20 दिन के आसपास करता है। जिसके अनुसार, इस वर्ष प्रदेश में मानसून 15 से 20 जून के आसपास पहुंच सकता है। जबकि, सामान्य समय भी 20 जून के आसपास ही माना जाता है। इस बार मानसून सीजन में उत्तराखंड में सामान्य से 10 से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा रहने का भी अनुमान है।
वहीं, इस बार एक मार्च से अब तक ग्रीष्मकाल में सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। जबकि, एक मई के बाद से अब तक 94 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में मानसून के 15 से 20 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है।

