berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

आशा भैसोडा बनीं महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष।

न्यूज होम लाइव।

बेरीनाग। पिछले दिनों पूर्व सीएम हरीश रावत ने पूर्व सभासद आशा भैसोडा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। जिस पर कांग्रेस की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी ने आशा भैसोड़ा को महिला कांग्रेस बेरीनाग नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। आशा पूर्व में बेरीनाग नगर पालिका से भाजपा के प्रत्याशी घोषित नहीं करने पर अध्यक्ष का निर्दलीय चुनाव लड़ी थी। जिस पर भाजपा ने आशा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। आशा को महिला कांग्रेस का नगर अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी अधिक मजबूती मिलेगी। आशा को अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष हेमा पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, नगर अध्यक्ष अमित पाठक, ब्लाक अध्यक्ष दीपक उप्रेती, पंकज कार्की, मनोज साहनी, बबीता बनकोटी सहित आदि ने खुशी जताई है।

Share This News