उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा ,

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून।उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा , मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और झोंकेझार हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज रविवार 18 मई को उत्तराखंड राज्य के आठ जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर , पौड़ी, नैनीताल ,उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है जबकि प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, वहीं उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के वक्त तेज और झोकेदार हवाएं चलने का अनुमान है जिनकी रफ्तार 30 से 40 कि.मी. प्रति घंटा रहेगी।

