तपोवन गुना में 20 दिनों से पानी की किल्लत।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।
गणाई गंगोली के तपोवन गुना में 20 दिनों से पानी की किल्लत लोगों को दो किलोमीटर दूर से पीने का पानी ढोलना पड़ रहा है 1986 में जलनिगम द्वारा बनाई गई 4 किलोमीटर पेयजल लाईन जगह जगह में ध्वस्त हो चुकी है गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है 120 परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा है तपोवन, गुना, गुनाकीटान में 120 परिवारों के सम्मुख 20 दिनों से पानी की किल्लत हो रही है सड़क के नजदीक जिनका घर है उनके द्वारा गाड़ियों में 2 से तीन किलोमीटर दूर से पानी ढोया जा रहा है। जो घर सड़क से दूर हैं घोड़े खच्चरों द्वारा पानी ढोला जा रहा है गांव के पूर्व ग्राम प्रधान ने कहा है पानी की समस्या के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

