अनमोल का स्टेट बैंक पीओ में हुआ चयन गांव में खुशी की लहर।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।
गणाई गंगोली।पिथौरागढ़ बागेश्वर सीमा से लगे गणाई गंगोली के सीमा गांव निवासी अनमोल नेगी पुत्री सुंदर सिंह नेगी का स्टेट बैंक पीओ पद में हुआ चयन गांव में खुशी का माहौल अनमोल की ट्रेनिंग लखनऊ में चल रही है। पीओ पद में चयन होने पर विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला, छेत्र प्रमुख अर्चना गंगोला, कुंदन मेहता, चंदन बाणी, हीरा सिंह डसीला,शंकर डसीला, हरीश मेहता, गोविंद पंत, देवेंद्र मेहता, गिरीश उपाध्याय, रमेश चंद्र आदि लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

