उत्तराखंड राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना।

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून। प्रदेश भर में बरसात का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर देहरादून जिले में भारी बारिश जबकि अन्य जिलों में हल्की से माध्यम वर्षा रिकॉर्ड हुई। सबसे अधिक कोटी में 162.5 मिमी ,सौंग में 93.5 मिमी, सोनप्रयाग में 90 मिमी ,शामा में 80 मिमी ,देवाल में 80 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज बृहस्पतिवार 3 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना है जबकि अन्य सात जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के इन जिलों में बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बृहस्पतिवार 03 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, बागेश्वर ,चंपावत , पिथौरागढ़ , रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है , इन जिलों में वर्षा के तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उधम सिंह नगर ,नैनीताल, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी ,पौड़ी और अल्मोड़ा जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है ,इन जिलों को भी येलो अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में बारिश से राहत के आसार नहीं है। उन्होंने बताया अगले कुछ दिन प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

