आरोपियो के खिलाफ कार्रवाही के बाद नगर में सफाई व्यवस्था हुई शुरू।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। तीन दिन पूर्व सुलभ शौचालय में पर्यावरण मित्रों के साथ कुछ युवाओं के द्वारा मारपीट कर दी थी। जिससे गुस्साये पर्यावरण मित्रों ने नगर की सफाई व्यवस्था ठप करने के साथ आरोपियों युवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया था। जिससे नगर में दो दिन से कूड़ा नहीं उठने नगर में जगह जगह कूड़े के ढेर लग गये थे। पर्यावरण मित्रों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम से मुलाकात की थी एसडीएम ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जिस पर पुलिस के द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पर्यावरण मित्र शांत हुए। बुधवार सुबह 9 बजे से पर्यावरण मित्रों ने नगर की सफाई शुरू कर दी तीन दिन के बाद नगर की सफाई होने से लोगों ने राहत की सांस ली। उधर नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत ने डीएम को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
डीएम कार्यालय में धरने की चेतावनी पर हुई हरकत
बेरीनाग। बेरीनाग नगर की दो दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने से नगर में फैल रही गंदगी और नगर वासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बुधवार को जिला मुख्यालय जाकर डीएम कार्यालय में धरने में बैठने के जिला मुख्यालय जाने की जानकारी उनके द्वारा स्थानीय स्तर पर दी गई। जिससे स्थानीय अधिकारी कर्मचारी सख्ते में आ गये और पर्यावरण मित्रों को बुलाकर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। और कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जिस पर पर्यावरण मित्रों ने पिछले दो दिनों से चल रही आ हड़ताल को समाप्त कर कार्य शुरू कर दिया।

