चौसाला के युवा सुनील कार्की और तोराथल के गणेश बृजवाल निर्विरोध प्रधान चुने गए।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता पूजा कार्की।
थल सात वार्ड और 540 मतदाता वाली चौसाला ग्राम पंचायत का गांव के युवा सुनील सिंह कार्की (30) निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित हो चुके है.आज अंतिम तिथि को सिर्फ उनका ही नामांकन पत्र जमा होने से उनके निर्विरोध ग्राम प्रधान बनने का रास्ता साफ हो चुका है.युवा सुनील सिंह कार्की के प्रधान बनने से गांव के कुंवर सिंह,हर सिंह,जसवंत सिंह कार्की,देवेंद्र सिंह धानिक, हयात सिंह कार्की, साधु सिंह कार्की,पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह कार्की, गोविंद थोकदार, कुंदन सिंह कार्की, दीपक कार्की,महेश सिंह,शेर राम, महेश राम,खड़क राम, कबीरा कार्की ने खुशी जताकर बधाई दी है। उधर पांखू के तोराथल निवासी गणेश सिंह बृजवाल खोला गांव ग्राम पंचायत के सामान्य सीट से निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित हुये हैं।उनके निर्विरोध चुने जाने से गांव के केदार सिंह कार्की, नवीन चंद्र पाठक,दीपक सिंह बृजवाल ने खुशी जताकर बधाई दी है।

