सत्यालगांव के युवा सुनील सत्याल बने निर्विरोध ग्राम प्रधान।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता पूजा कार्की।
थल । थल की सात वार्ड और 288 मतदाता वाली सत्यालगांव ग्राम पंचायत में इस दफे निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनने के लिए सभी ग्रामवासी एकमत हुये है। और बैठक कर एक व्यक्ति के नाम पर सहमति जताई। प्रधान के चुनाव में इस बार सत्यालगांव ग्राम पंचायत से गांव के युवा नेता सुनील सत्याल (35) 1 जुलाई को टिकट लेकर आये थे। आज 5 जुलाई को अंतिम तिथि को नामांकन पत्र जमा करने तक किसी ने भी दावेदारी पेश नहीं की.जिससे सुनील सत्याल के निर्विरोध ग्राम प्रधान बनने का रास्ता साफ हो गया है.इससे पूर्व सुनील सत्याल की पत्नी रश्मि सत्याल सत्याल गांव की निवर्तमान ग्राम प्रधान रही है.उनकी पत्नी द्वारा गांव में किये गए विकास पर भरोसा जताते हुवे ग्राम पंचायत सत्यालगांव के ग्राम वासियों ने दूसरी बार सुनील सत्याल की दावेदारी में निर्विरोध की मुहर लगाई है.आज से लगभग 30 साल पूर्व भी ग्रामवासियों ने पहली बार निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना था।सुनील के निर्विरोध ग्राम प्रधान बनने से गांव के मनोहर सत्याल,गोकुल सिंह धर्मशक्तू, मनोज जंगपांगी,शशिकला सत्याल,गोविंद सत्याल,ऋतुराज सत्याल,भानु सत्याल सहित सभी ग्रामवासियों ने खुशी जताकर, सुनील को बधाई दी है।

