महाशिव पुराण ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन व्यास आचार्य किशोर चंद्र जोशी ने शिवजी की महिमा का वर्णन, किया।

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट स्थित विश्व प्रसिद्ध मां श्री हाट कालिका मंदिर में चल रहे ग्यारह दिवसीय महाशिव पुराण ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन की कथा में व्यास आचार्य किशोर चंद्र जोशी ने, त्रिदेवों में शिवजी की महिमा, शिव लिंग ओर शिव मूर्ति पूजा में भेद, ब्रह्मा जी का पंचम सिरछेदन, ब्रह्मा ओर केतकी पुष्प को श्राप, पार्थिव पूजन महिमा का वर्णन, कामना भेद से पार्थिव पूजा पर व्याख्यान, बिल्व पत्र की उत्पत्ति एवम् महिमा, रुद्राक्ष की उत्पत्ति एवम् महिमा, भस्म महात्म्य पर सारगर्भित कथा वाचन किया गया, श्रोता भाव विभोर होकर कथा श्रवण करने में व्यस्त रहे, मंदिर की यज्ञ समिति द्वारा श्रोताओं को समय समय पर जलपान एवम् चाय की यथास्थान सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

कथा के बाद कन्या पूजन, ब्रह्म भोज के उपरान्त भंडारे का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

