जंगम बाबा आश्रम विद्यालय समिति द्वारा अपने विद्यालय के छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं फलों का वितरण किया।

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट। जंगम बाबा आश्रम विद्यालय समिति द्वारा अपने विद्यालय के छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं फलों का वितरण किया तथा एस एस टी विषय के प्रायोगिक कार्यों हेतु स्वास्थ्य कर्मियों तथा चिकित्सकों से मुलाकात कर यहां की समस्याओं के बारे मैं चर्चा की । लोगों ने शिक्षकों तथा संस्था के इस अद्वितीय प्रयास की सराहना की । विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र रावल द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों को और अधि सुविधा देने का प्रयास करने की आवश्यकता बताई तथा अपने स्तर से हर संभव सहयोग देने का वचन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल कुमार ने बताया गया कि आज अंतिम शनिवार होने से बैग लेस दिवस होने के कारण एक टीम भौगोलिक जानकारी हेतु दशाई थल के धुरखाल क्षेत्र मैं 100 वर्षों से भी अधिक पुराने पोखर का निरीक्षण किया । तथा प्रकृति को नजदीक से देखने का प्रयास किया।

