गंगोलीहाट में मास्टर ट्रेनर जीवन चंद जोशी एवं विकास पंत ने मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानी व प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता
गंगोलीहाट /कल प्रातः होने वाली मतगणना के लिए आज गणना परिवेक्षक एवं गणना सहायकों को जीआईसी गंगोलीहाट में मास्टर ट्रेनर जीवन चंद जोशी एवं विकास पंत द्वारा मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानी व प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। किसी मतपत्र में विरोधाभास की स्थिति में R O से संपर्क करने को कहा।ट्रेनिंग लेने वालों में लगभग ढाई सौ लोग उपस्थित रहे। 117 ग्राम पंचायतों, 40 क्षेत्र पंचायत व पांच जिला पंचायत के लिए कल होने वाली मतगणना में 14 टेबल लगाए गए हैं जिसमें 10 राउंड की मतगणना होनी है। इसके लिए सभी तैयारियां शासन प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से R O आशुतोष उपाध्याय, उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह, तहसीलदार आर जी गोस्वामी, खंड विकास अधिकारी नेहा कुमारी , सहायक खंड विकास अधिकारी बसंत बल्लभ पांडे मुख्य आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

