FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

श्री हाट कालिका मंदिर में चल रहे महाशिव पुराण ज्ञान यज्ञ के षष्ठम दिवस पर कथा जारी रही।

एनएचएल नेटवर्क।

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट स्थित विश्व प्रसिद्ध मां श्री हाट कालिका मंदिर में चल रहे महाशिव पुराण ज्ञान यज्ञ के षष्ठम दिवस पर कथा व्यास आचार्य किशोर चंद्र जोशी द्वारा आज प्रातः मुख्य यजमान देव सिंह रावल को सपत्नीक विधि विधान पूर्वक गणेश पूजन, देवी पूजन, पंचामृत स्नान, पूर्वांग कर्म, दैनिक पूजन, व्यास पूजन, व्यास पीठ पूजन, पुस्तक पूजन एवम् ब्रह्माण वरण आदि पूजन कर्म करवाए गए, दोपहर दो बजे से कथा व्यास आचार्य किशोर चंद्र जोशी द्वारा सारगर्भित व्याख्यान देते हुए शिव पार्वती विवाह, तारक सुर द्वारा देवताओं को यातना देना, कार्तिकेय जन्म/ उत्पत्ति, कुमार कार्तिकेय द्वारा तारकासुर वध करना, गणेश जन्म की प्रथम पूज्य भगवान गणेश की बाल लीलाओं तथा गणेश विवाह की कथा पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। इसके उपरान्त दैनिक महानिराजन, कन्या पूजन, ब्रह्म भोज के उपरान्त यज्ञ समिति द्वारा आयोजित भंडारे में हजारों लोग नियमित प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं, इधर स्थानीय भक्तों एवम् कुमाऊं मंडल के भिन्न भिन्न स्थानों से आए हुए माता के भक्तों द्वारा देर रात्रि तक भजन गायन किया जा रहा है, जिससे संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्ति मय बना हुआ है। यज्ञ के सफल आयोजन में संपूर्ण रावल गांव सहित अन्य गांवों के लोगों द्वारा पूर्ण सहयोग किया जा रहा है, कथा श्रवण के लिए नित्य प्रति कई दूरस्थ क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुट रही है। इधर महाकाली मंदिर के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के पुरोहित पंकज पंत , दीप चंद्र पंत द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराई जा रही है।

Share This News