कोयलांचल में धूम ईद की एक दूसरे को दी बधाई

न्यूज लाइव के लिए प्रमोद झा (बंटी) की रिर्पोट:-
निरसा । शनिवार को धनबाद,निरसा, चिरकुंडा,कुमारधुबी,मैथन,कालूबथान, पंचीत और मुगमा समेत कई क्षेत्रों में दी गयी एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई। आपको बतादे कि ईद उल-फ़ित्र या ईद उल-फितर मुस्लमान रमज़ान उल-मुबारक के महीने के बाद एक मज़हबी ख़ुशी का तहवार मनाते हैं जिसे ईद उल-फ़ित्र कहा जाता है। ये यक्म शवाल अल-मुकर्रम्म को मनाया जाता है। ईद उल-फ़ित्र इस्लामी कैलेण्डर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। इसलामी कैलंडर के सभी महीनों की तरह यह भी नए चाँद के दिखने पर शुरू होता है। मुसलमानों का त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। इस त्योहार को सभी आपस में मिल के मनाते है और खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं। पूरे विश्व में ईद की खुशी पूरे हर्षोल्लास से मनाई गयी।
निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने भी ईद के मौके पर ईदगाह पहुँच दी बधाई।

