berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

पुलिस उपाधीक्षक ने थाना बेरीनाग व  गंगोलीहाट का आकस्मिक निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग/ गगोलीहाट। पुलिस उपाधीक्षक  गोविन्द बल्लभ जोशी ने थाना बेरीनाग व थाना गंगोलीहाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी तथा थानाध्यक्ष गंगोलीहाट  हीरा सिंह डांगी सहित सभी तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्र-गोलाबारूद, आपदा उपकरण, अभिलेखों एवं सी. सी. टी. एन.एस. कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, थाना क्षेत्र में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की जानकारी भी ली गई। निरीक्षण उपरांत  द्वारा थाना कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं एवं सुझाव सुने और उनके यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ भी एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं को सुना गया और समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

 

Share This News