FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

महाशिव पुराण ज्ञान यज्ञ के नवें दिन कलयुग में दान की महिमा की कथा, आदिशक्ति महाकाली अवतार की कथा का वर्णन किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट स्थित विश्व प्रसिद्ध मां श्री हाट कालिका मंदिर में चल रहे महाशिव पुराण ज्ञान यज्ञ के नवें दिन कथा व्यास आचार्य किशोर चंद्र जोशी ने मुख्य यजमान देव सिंह रावल को सपत्नीक विधि विधान पूर्वक गणेश पूजन, देवी पूजन, पंचामृत स्नान, पूर्वांग कर्म, दैनिक पूजन, व्यास पूजन, ब्राह्मण वरण , व्यास पीठ पूजन, पुस्तक पूजन आदि कर्म कराए गए। कथा श्रवण को हजारों की तादात में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। दोपहर दो बजे बाद कथा व्यास आचार्य किशोर चंद्र जोशी ने अपने रोचक कथा व्याख्यान के अंदाज से निरंतर श्रद्धालुओं को आनंदित करते रहे, आज के प्रसंग में शिव रात्रि महिमा एवम् व्याघ्र कथा, मृग परिवार कथा, कलयुग में दान की महिमा की कथा, दस महाविद्या महिमा का वर्णन, आदिशक्ति महाकाली अवतार की कथा, सत्यव्रत त्रिशंकु सगर की कथा , संन्यास धर्म एवम् संन्यास महिमाआदि प्रसंगों पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किए। यज्ञ समिति द्वारा की जा रही व्यवस्था के लिए भक्तों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कथा के उपरांत दैनिक महाआरती, कन्या पूजन, ब्रह्म भोज के उपरान्त दैनिक भंडारे का आयोजन किया गया।

Share This News