GeneralLatestNewsबिहार

पिपराही थाना क्षेत्र के कुअमा में देखती रह गई पुलिस अपराधियों ने बमबारी व फायरिंग कर पुलिस की गाड़ी ले भागे,

बिहार:–

शिवहर न्यूज लाइव संवाददाता/शबनम बेताब:-

शिवहर–जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के कुअमा में अंधाधुँध गोलीबारी और बमबारी कर हुये फ़रार,छह की संख्या में स्कार्पियो सवार अपराधियों को सुबह की गश्ती के दौरान हुआ सामना,मोटरसाइकिल नंबर की स्कार्पियो छोड़ पुलिस की गाड़ी लेकर भागे अपराधी,गाड़ी से बम बनाने की सामग्री और शराब की बोतलें व गाजा की चिलम व गुटखा बरामद,सीतामढी के रून्नीसैदपुर के महिंदवारा एसपी के निकट भी हुई पुलिस से मुठभेड,एक बच्चा ज़ख़्मी हो गया पुलिस जीप छोड़ कर भागे अपराधी,अपराधियों की हो गयी है पहचान,पुलिस छापेमारी में जुटी,मुज़फ़्फ़रपुर से आयी डॉग स्क्वायड की टीम को भी मिली सफलता संदिग्ध के दरवाज़े तक पहुँची पुलिस,पहले से घर में ताला जड़ कर फ़रार था संदिग्ध शिवहर पुलिस ने माना बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक़ में थे अपराधी ,भारी मात्रा मे हथियार से लैस थे अपराधी,शिवहर,शुक्रवार की अहले सुबह शिवहर के पिपराढी थाना क्षेत्र के कुअमा गाँव में पुलिस एवं अपराधी में हुई मुठभेड़ हुई इस मुठभेड़ के दौरान अपराधियों में अंधाधुँध गोलीबारी और बमबारी का सहारा लेकर फ़रार हो गये ,घटना के दौरान पिपराही थानाध्यक्ष राकेश कुमार बाल बाल बच गए वही पुलिस पर दबिश को ले अपराधियों ने बम विस्फोट कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की,हरबराहट में अपराधी अपनी स्कॉर्पियो छोड़ पुलिस की बोलेरो ले भाग खड़े हुए,घटना की सूचना मिलते ही शिवहर के एसपी संतोष कुमार समेत सभी वरीय पुलिस अधिकारी भाड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे एसपी ने सीतामढ़ी के परसौनी एवं बेलसंड थाना को भी अलर्ट किया,हालांकि इस दौरान बेलसंड पुलिस ने अपराधी सहित गाड़ी को घेर लिया लेकिन यहां पर भी अपराधियों ने फायरिंग सुरु कर दी और भाग निकलने में कामयाब रहे,बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन की संख्या में अपराधी गाड़ी में मौजूद थे,हालांकि इस दौरान बेलसंड पुलिस ने पिपराही थाना की गाड़ी बरामद कर लिया है,घटना के बाद पूरे इलाक़े में नाकेबंदी कर दी गयी है जगह जगह छापेमारी की जा रही है ,उधर शिवहर में घटनास्थल पर पहुँचे डीएसपी के नेंतृत्व मे मुज़फ़्फ़रपुर से आयी डॉग स्क्वायड की टीम को भी कामयाबी मिली जब अपराधियों के द्वारा छोड़े गये तौलिया के माध्यम से कुत्ते के नाक में सुंघाया गया तो कुत्ता ने पुर्व से मामले में संदिग्ध गणेश सिंह के घर जा पहुचा हालाँकि वहाँ भी घर में ताला बंद मिला पड़ा ।

Share This News