LatestNewsuttarakhandबागेश्वर

खून से लतपत लाश मिली बीच रास्ते पर …

बागेश्वर:–

न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह …

बागेश्वर… गरुड़ तहसील के बैजनाथ मंदिर के पास तैलीहाट पैदल मार्ग पर एक युवक की खून से लतपत हुई लाश बरामद हुई है। इस तरह गरुड़ में खून से लतपत लाश मिलने से सनसनी फैल गर्इ। मौके पर पहुंची पुलिस को लाश के पास से देशी बंदूक, खंजर, दो कारतूस, एक ब्लेड और कुछ पैसे बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक के शरीर में गोली के निशान है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बैजनाथ पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि मृत युवक की जेब से मिली आइडी के आधार पर उसकी शिनाख्त करम वीर सिंह पुत्र स्व. पवन कुमार निवासी ग्राम बलदिया, थाना हल्दौर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुर्इ है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि जाँच के बाद ही पता लग पायेगा कि युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है।

Share This News