LatestNewsबागेश्वर

कुमाउनी लोकगायन व राष्ट्रीय रगमंच की जानीमानी रंगकर्मी नईमा खान उप्रेती का देहांत..

 

 न्यूज़ लाइव सवांदाता कुलदीप सिह:–

कुमाउनी लोकगायन व राष्ट्रीय रगमंच की जानीमानी रंगकर्मी नईमा खान उप्रेती का आज सुबह दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 के उनके किराए के घर मे लंबी बीमारी के बाद देहांत 80 वर्ष की उम्र मे निधन हो गया।
उनकी देह करारनामे के मुताबिक बिना दाह संस्कार के आयुर्विज्ञान सस्थान (एम्स) को दान कर दी गई।
1955 मे नईमा खान उप्रेती अल्मोड़ा ने लोक कलाकार संघ से जुड कर मोहन उप्रेती के साथ बेडू पाको, ओ लाली ओ लाली तथा पारा भीड़ा को छै घस्यारी जैसे लोकगीत गाकर कुमाउनी लोकगीतों को राष्ट्रीय पहचान दिलवाई। 1968 मे राष्ट्रीय नाट्य विघालय से एक्टिंग मे डिप्लोमा लिया व अनेको नाटकों मे भूमिका निभाई। दुरदर्शन की प्रोडूस्यर पद पर रही। अपने पति सगीतज्ञ पति मोहन उप्रेती की मत्यु के बाद प्रसिद्ध सस्था पर्वतीय कला केंद्र की अध्यक्ष रही।
1983 व 1988 मे आप इस सस्था का साथ अनेको देशो के सांस्कृतिक यात्रा पर भी गई।
उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति के प्रचार प्रसार का लिए आप सदैव प्रतिबद्ध रही। आपके निधन से न सिर्फ उत्तराखण्ड बल्कि देश की पारंपरिक लोककला को क्षति पहुची है।

Share This News