पैतृक सुदा भूमि पर अवैध कब्जे को गंभीरता से नहीं ले रही पुलिस
पैतृक सुदा भूमि पर अवैध कब्जे को गंभीरता से नहीं ले रही पुलिस
अम्बेडकरनगर। थाना अकबरपुर के रावी बहाउद्दीनपुर निवासी अमानुल्लाह पुत्र स्व. वैतुल्लाह द्वारा पुलिस को शिकायती पत्र देकर निजी भूमि पर अवैध कब्जे से रोक लगाये जाने की मांग की गयी थी किन्तु पुलिस ने कोई कार्यवाही करना उचित नहीं समझा जिससे विपक्षियों के मनोबल बढ़ गयेे हंै।
पीड़ित द्वारा पिछले 14 जून को दिये शिकायती पत्र में अवगत कराया गया है कि उसकी पैतृक सुदा भूमि है जिस पर मुख्तार हज्जाम जो राजनीतिक पहुॅच वाले है, अपने धन, बल के प्रभाव से उक्त भूमि पर अवैध निर्माण कराने की फिराक में लगे है। इसी को लेकर न्यायालय में मुकदमा किये थे किन्तु उन्हे पराजय हाथ लगी। इसके बावजूद भी भूमि पर टीनशेड रखने लगे, रोकने पर अमादा फौजदारी हो गये। इधर हाईकोर्ट में याचिका दायर किये हंै लेकिन कोई आदेश अभी तक निर्गत नहीं है। पीड़ित के अनुसार लगभग सप्ताह भर का समय बीतने जा रहा है लेकिन पुलिस द्वारा विपक्षी के विरूद्ध कार्यवाही तो दूर अभी तक स्थलीय निरीक्षण भी नही किया गया है जब कि स्थित यह है कि जिस तरह से विपक्षियों का तेवर है, कभी भी अप्रिय घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता, फिर भी पुलिस इसे गंभीरता से नही ले रही है।

