FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

गंगोलीहाट में नन्ही परी कशिश को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गंगोलीहाट में नन्ही परी कशिश के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। यह कार्यक्रम पूर्व राज्य दर्जा मंत्री खजान चंद्र गुड्डू के निर्देशन में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया गया।इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। मुख्य चौराहे से लेकर टी आर सी तक लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर नन्ही परी के लिए न्याय की आवाज बुलंद की।इस अवसर पर , नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण बोहरा, युथ अध्यक्ष आनंद बिष्ट, युथ उपाध्यक्ष पवन बोरा, युथ महासचिव पारस धानिक, युथ ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश सुगड़ा, सामजिक कार्यकर्ता बिर्जेश जोशी , मनीष बिष्ट , कमल सुगड़ा , धनश्याम , राकेश कुमार, मनोज मेहरा, भगवती प्रसाद पंत, मनोज टम्टा, राकेश पाठक, , सुरेश उप्रेती, किशोर कुमार, सुरेश बिष्ट, वीरेंद्र बोरा, दीपक धानिक, पुष्कर खाती जी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

Share This News