बेरीनाग में बेटी नन्ही कली के समर्थन में निकाली कैंडल मार्च।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग पिथौरागढ़ की बेटी नन्ही कली के साथ नैनीताल जिले के काठगोदाम में विभत्स कर देने वाली घटना हुई । बेटी के साथ करूर हरकत करने वालों को कानून के हवाले तो जनता ने करवा दिया लेकिन उसके बाद सुप्रीम कोर्ट से पोक्सो कोर्ट में फांसी की सजा पाए अभियुक्त अख्तर अली उर्फ मकसूद को बरी किया गया ।
इससे पूरे बेरीनाग की जनता के भीतर आक्रोश व्याप्त है हमारी बेटी नन्ही कली को न्याय नहीं मिला। सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शहीद चौक तक विभिन्न संगठनों के कैंडल मार्च मौन स्वरूप विरोध जताया। और एक साथ कहा नन्ही कली को जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में ठोस कदम उठाने की अपील की।
कैंडल मार्च विरोध में नगर पालिका अध्यक्ष हेमवंती पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, पूर्व ब्लांक प्रमुख रेखा भंण्डारी,सभासद नीरु कार्की, पूर्व सभासद आशा भैसोडा,गंगा आर्या,लक्ष्मी महरा, गंगा रावत,महेश रौतेला, हेम पंत,विनोद महरा, भूपेश बाफिला, अमित पाठक, जीवन रावत, जीवन धानिक,प्रमोद उप्रेती सुरेंद्र ग्वासीकोटी, गोविंद भंडारी,पंकज कार्की,दीपक बोरा,रत्नाकर पाण्डेय,कमलेश पंत,राजकुमार रावत,पंकज पंत, मनिष पन्त, दीपक कालाकोटी, कमल खाती आदि केई लोग मौजूद थे। शान्ति व्यवस्था को लेकर कोतवाल नरेश कुमार गंगवार सहित पुलिस बल तैनात थी।

