श्री जंगम बाबा आश्रम विद्यालय समिति ने गरीब तथा महिलाओं को गर्म वस्त्र वितरित किए ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गंगोलीहाट । श्री जंगम बाबा आश्रम विद्यालय समिति द्वारा आज ग्राम लोहारकट्या, चिटगल, फुटशिल, कूंचा, धरौली ग्रामों मैं गरीब तथा महिलाओं को गर्म वस्त्र वितरित किए , जंगम बाबा आश्रम विद्यालय समिति गंगोलीहाट मैं विद्यालयों के संचालन के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्यों मैं आगे रहती है । प्रतिवर्ष बांटे जाने वाले वस्त्रों मैं जैकेट, स्वेटर, मंकी टोपी, शूट, गरम मोजों का वितरण किया गया । जंगम।बाबा आश्रम विद्यालय समिति विकलांगों तथा गरीबों के लिए अच्छा कार्य कर रही है। विधायक फकीर राम टम्टा तथा नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल , क्षेत्र प्रमुख विनोद कुमार ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की है ।
जंगम बाबा विद्यालय समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावल ने गंगोलीहाट क्षेत्र मैं गरीबों के लिए बहुत कार्य करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि माननीय विधायक व क्षेत्र की जनता के सहयोग से पिछड़ों तथा अनुसूचित जाति के लोगों के जीवन स्तर को उठाने के कार्य जारी रहेंगे ।

