FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

रमेश बोरा बने भाजपा के जिला मंत्री।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गंगोलीहाट । पी डब्लू डी गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी नगर एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश बोरा को प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन द्वारा जिला मंत्री का दायित्व दिया गया। इस अवसर पर बोरा को कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष संजेश मेहता व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवान डोबाल विध गायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा, अ जा मोर्चा अध् यक्ष दयाल कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष भगवान चंद, भूपाल आर्य, भगवान बिष्ट, पंकज कोठारी, सभासद सुमन आर्या, जिला पंचायत सदस्य राहुल कन्याल, पंकज कुमार , दीपक मेहरा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। नवनियुक्त जिला मंत्री रमेश बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केंद्र व प्रदेश की जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व संगठन को मजबूत करने के लिए वह पूर्ण प्रयास करेंगे। बोरा ने प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।

Share This News