सरकारी विभाग के कर्मचारियों ने मनाया योग दिवस
न्यूज लाइव टीम / कैलाश चन्याल
बेरीनाग /थल नगर सहित विभागों में गुरूवार को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य मन स्वास्थ्य शरीर चेतन व एकाग्रता लाभ के लिए महाविधालय में इसका आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया,इस कार्यक्रम में महाविधालय के एनएसएस प्रभारी डॉ0 एसएस कुटियाल,डॉ0 जेनएन पन्त, डॉ0 कंचन भण्डारी ,डॉ0 तनुजा खाती, वही ऱाज्यस्व उपनिरीक्षक महिमा भट्टट, कंचन प्रिया, मनिषा बिष्ट, आशा राज, प्राथमिक पाठशाला भट्टीगॉव गॉव में प्रधानाचार्या गंगा आर्या ने विधालय में भी बच्चों को योग के बारे में बताया ।विश्व योग दीवश के मौके पर थल थाने में योग शिविर का आयोजन किया गया ।जिस में थल थाने के पुलिस अधिकारियो व पुलिस कर्मियों ने योग किया ।
इस में थाना अध्यक्ष हेमचन्द्र पन्त, कांस्टेबल फकीर राम, प्रताप सिंह, दीप्ति ,कवीता ,चेतना सहित तमाम पुलिस कर्मी महजूद थे ।
थाना अध्यक्ष ने पुलिस कर्मियो को योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया ।

