बेरीनाग मंदिर का मानसखंड में होगा ऐतिहासिक निर्माण –

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग ।बेरीनाग मंदिर का मानसखंड मंदिर माला में शामिल होने के बाद बुधवार को 18 लाख की लागत से नगरपालिका बेरीनाग के द्वारा 400मीटर सीसी सड़क परिक्रमा पथ का शिलान्यास नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत ने किया और कहा कि यह दिन बेरीनाग क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है भविष्य में 1करोड़ की लागत से लगभग मंदिर का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष ललित पंत ने बताया कि मानसखंड मंदिर माला में मंदिर का पुन निर्माण और सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। मानसखंड में शामिल होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा अधिशासी अभियन्ता मनोज कुमार भट्ट ने बताया कि मानसखंड मंदिर माला में होने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। मंदिर तक सड़क का नव निर्माण और निर्माण को लेकर मंदिर समिति से सुझाव देने की अपील की और शीघ्र डीपीआर बनाकर भेजी जायेगी और फिर कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
इस मौके पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, सभासद सुनील पंत, पूर्व सभासद डीएल शाह, मुख्य पुजारी शंकर पंत, अध्यक्ष ललित पंत, अधिशासी अधिकारी भगवती प्रसाद पाण्डेय, अवर अभियन्ता रिंकू नैनवाल, जीवन रावत, अमित पाठक,गोविंद खाती,गोपाल दत्त पंत, प्रदीप महरा, भीम सिंह भंडारी,राजीव शर्मा, बालम सिंह कार्की, वंशीधर पंत, दीप बिष्ट, कमल कोठारी, भूपेश पंत,आशा भैसोड़ा सहित आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पन्त ने 98लाख की लागत से प्रस्तावित देवभूमि रजत जयंती पार्क का भी निरीक्षण किया और शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही।

