लगातार हो रही बारिश के चलते बेरीनाग मे रामलीला मंचन को रोका गया।

एनएचएल नेटवर्क कार्यालय संवाददाता।
बेरीनाग लगातार हो रही बारिश के चलते रामलीला मंचन को रोका गया है। बारिश से रामलीला स्थल पर जलभराव की स्थिति बनने के कारण रामलीला का निर्धारित कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। मैदान में पानी भर जाने से लीला मंचन प्रभावित हुआ है ।रामलीला कार्यक्रम स्थल, मंच व पंडाल बुरी तरह से भीग जाने से अव्यवस्था हो गई। रामलीला कमेटी के डीएल शाह ने बताया कि नवे दिन की रामलीला को अत्यधिक बारिश से पूरी व्यवस्था बिगड़ गई है व रामलीला को स्थगित किया गया है। कहा कि बारिश के ठीक होते ही कल को नवे दिन की रामलीला का मंचन किया जायेगा।

