berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने देहरादून में आयोजित शिक्षा संवाद:चिंतन शिविर में उच्च शिक्षा के गुणवत्ता उन्नयन पर दिये महत्वपूर्ण सुझाव।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड द्वारा देहरादून में आयोजित शिक्षा संवाद: चिंतन शिविर में उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के गुणवत्ता उन्नयन के लिये महत्वपूर्ण सुझाव देकर विद्यार्थियों को बहु आयामी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों के मूल्यांकन, आंतरिक मूल्यांकन के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों तथा कौशल विकास पर भी ध्यान देने की जरूरत है जिससे वे रोजगारोन्मुख हो सकें। ज्ञातव्य है कि प्रमुख सचिव(उच्च शिक्षा) डॉ. रंजीत सिन्हा के नेतृत्व में दिनाँक 8 अक्टूबर तथा 09 अक्टूबर 2025 को देहरादून में “रीइमैजिनिंग हायर एजुकेशन फ़ॉर विकसित भारत एंड समृद्ध उत्तराखंड” विषय पर शिक्षा संवाद: चिंतन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था।

Share This News