LatestNewsउत्तर प्रदेश

सरकारी दफ्तरों से लेकर शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुये शिविर

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-

🔷विश्व योग दिवस पर शिक्षकों ने लोगों को कराये योगाभ्यास 🔷कलेक्टेट में डीएम के नेतृत्व में हुआ शिविर का आयोजन:–

अम्बेडकरनगर। जिले में विश्व योग दिवस पर सरकारी दफ्तरों से लेकर शिक्षण संस्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर भी शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान शिक्षकों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को विभिन्न बीमारियों व स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने में तरह-तरह के योग सिखाये।
कलेक्टेªट में जिलाधिकारी सुरेश कुमार की अगुवाई में योग दिवस पर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी जिसमें शिक्षकों ने योगाभ्यास कराया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भाग लिये। अकबरपुर नगर के बीएन केबी डिग्री कालेज परिसर में योग दिवस मनाया गया जिसमें कालेज के शिक्षकों व छात्रों ने योग सीखें। सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षक डाॅ. सन्तराम पाण्डेय ने जुड़वा कस्बा शहजादपुर स्थित पण्डाटोला के पास शिवाला घाट पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत योगाभ्यास कराया जिसमें दर्जनों की संख्या लोगों ने पहुॅचकर योग के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये। आलापुर संवादसूत्र-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने योग कर निरोग रहने के गुर सीखे। प्रशिक्षक ने योग को दैनिक जीवन में उतारने का आह्वान किया। तहसील क्षेत्र के जयराम जनता जूनियर हाई स्कूल परिसर में योग शिविर का आयोजन कर लोगों को जानकारियां उपलब्ध कराई गई। योग प्रशिक्षक अजीत चैधरी ने कहा कि हम सभी योग के जरिए बिना किसी दवा के अपनी बीमारी को दूर कर सकते हैं, बस जरूरत है योग को प्रतिदिन दिनचर्या में उतार कर नियमित रूप से करने की। प्राचीन समय से ही भारत देश में योग का काफी महत्व रहा है। इससे पूर्व उप जिलाधिकारी हरिराम पूर्व विधायक त्रिवेणी राम तहसीलदार सुदामा वर्मा नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार जय बजरंग ग्रुप के प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा, प्रमोद गुप्ता, आनंद जायसवाल समेत कई अन्य लोगों ने मां सरस्वती एवं योग जनक महर्षि पतंजलि के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। योग शिविर में रामनगर विकासखंड एवं तहसील कर्मचारियों के अलावा जय बजरंग ग्रुप ऑफ कॉलेज के शिक्षकों व पंडित राम लखन शुक्ला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आलापुर शिक्षकों एवं छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर डाॅ. जितेंद्र बहादुर सिंह डाॅ. प्रवीण यादव डॉ राजेंद्र सिंह अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ उपाध्याय दीपक चंदेल रामविलास यादव प्रभाकर मिश्रा जयशंकर प्रमोद कुमार मौर्य शैलेंद्र प्रजापति समेत बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लिये। जलालपुर संवादसूत्र-क्षेत्र के कई स्थानों पर समारोह पूर्वक योग दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नरेंद्र देव इंटर कॉलेज परिसर में पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान एवं युवा भारत के संयुक्त तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ उप जिलाधिकारी राम शंकर ने किया। उन्होने सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वयं को स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए योग जरूरी है। कहा कि विश्व में पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया इस समय देश ही नहीं विश्व के 190 देश इसे मना रहे हैं। योग हमारे शरीर को निरोग ही नहीं लचीला और मजबूत बनाता है। शिविर में प्रशिक्षक कृष्ण कुमार, नवीन कुमार, पलकधारी यादव ने लोगों को योगिक जगिंग कपाल भाटी, अनुलोम, विलोम के साथ ताड़ासन शवासन मयूरासन वज्रासन आदि के अभ्यास कराया। इस मौके पर तहसीलदार रामकेवल त्रिपाठी, बीडीयो मोहम्मद आरिफ, प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह, ईओ आलोक कुमार सिंह समेत भारी संख्या में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के बंदीपुर रफीगंज कर्बला, कासिमपुर, नगपुर, मालीपुर धवरूवा हजपूरा समेत अन्य स्थानों पर शिविर के आयोजन हुये। इसी तरह टाण्डा व भीटी तहसील क्षेत्रों में भी जगह-जगह योग दिवस पर शिविर लगाये गये जहां शिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के बारे में प्रमुखता से जानकारी दी।

Share This News