बलिया नगर भाजपा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर लगाया गया
बेगूसराय / न्यूज लाइव संवाददाता अनिकेत सिन्हा:-
बलिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बलिया नगर भाजपा के तत्वाधान में बलिया विवाह भवन के प्रांगण में योग शिविर लगाया गया। मुंगेर योग आश्रम से आए योगाचार्य श्री विजय जी ने योगाभ्यास करवाया और योग से जुड़ी सभी चमत्कारों गुणों को बताया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश रोशन ने कहा की योग से शरीर स्वस्थ रहता है। नि: रोगी होना परम भाग्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाएं हैं। इस कार्यक्रम में राजेश अंबष्ट, कुमार गौरव, रंजीत सर्राफ, दीपक रस्तोगी, राजकुमार रस्तोगी, कुंदन रस्तोगी, रितेश कुमार, राहुल कुमार, अजय महतो, कुंदन पासवान, रोशन कुमार, गौतम सिन्हा, राहुल कुमार, सौरभ सिंघानिया सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

