आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज कुमार कोहली को संम्मानित किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज कुमार कोहली के बेरीनाग पहुचने पर सम्मानित किया गया। इन्हे वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पंकज पिंटू ने संम्मानित किया । जिसमें प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज कुमार कोहली का हार्दिक स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल ह्यूमन ने किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ नीरज कोहली का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, पूर्व प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी भगवान सिंह कथायत, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व अध्यापक पीसी पंत, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस बेरीनाग पंकज कार्की, सभासद सुनील पंत, अध्यक्ष एससी एसटी संघ सुरेश ग्वासाकोटी, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, जिला मंत्री भाजपा इंन्दर सिंह धानिक, डा बालम बोरा ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं प्रेषित कीl
इस अवसर पर किशोर कुमार, कुलदीप चंद्र, डॉ ग्वाल,इंदुल कोहली, पूर्व प्रधान मनोज आर्या , पवन टम्टा, डॉ नवीन, प्रो.परमेश आर्या आदि उपस्थित रहे।

