berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में 15 अक्टूबर एवं 16 अक्टूबर 2025 को स्वर्ण जयंती समारोह सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु बैठक का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में दिनाँक 15 एवं 16 अक्टूबर को होने वाले स्वर्णजयंती समारोह को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय के पचास वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वर्णजयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विविध शैक्षिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होना है। इस कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त विद्वानों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होना है। उन्होंने समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कार्यक्रम सफल बनाने में पूर्ण मनोयोग से योगदान देने के निर्देश दिये तथा स्थानीय निवासियों से हर सम्भव सहयोग की अपेक्षा की है। बैठक में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News