रामलीला के षष्ठम दिवस की लीला में सुमंत का व्याकुल होकर वापस लौटना, दशरथ मरण, तक की लीला का मंचन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग के चौकोडी मे श्री मूलनारायण रामलीला कमेटी के द्वारा षष्ठम दिवस की लीला में सुमंत का व्याकुल होकर वापस लौटना, दशरथ मरण, श्रीराम भरत मिलाप तक की रामलीला का मंचन किया गया। आज के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री व सांसद माननीय अजय टम्टा, पूर्व भा. ज. पा. मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक रहे। मंत्री जी ने संबोधन में बोला अपने संस्कृति को संजोने का कार्य कमेटी ने किया है, सभी श्रीराम के आदर्शो में चलें।

टम्टा ने मंच हेतु 2.5 लाख की घोषणा की। तथा जिला पंचायत सदस्य व रामलीला कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कार्की ने अपने संबोधन में दो सड़क तथा चौकोड़ी व बेरीनाग में मालिकाना हक की कारवाही पूर्ण करने की मांग रखी गई। इस मौके पर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कार्की, उपाध्यक्ष दीपक उप्रेती, कोषाध्यक्ष जगदीश सुपयाल, प्रबन्धक हीरा सिंह गैड़ा, व्यवस्थापक हरीश खाती, संरक्षक मनोज सानी, संयोजक हरीश चुफाल, हरीश कोरंगा, संगीत निर्देशक महेश जोशी, नितिन कुमार, मंजू कार्की, निर्मला चुफाल, रेखा मेहरा, गीता पाठक, शंकर जोशी, दयानंद जोशी, क्षेत्र पंचायत कांडे हरीश वर्मा, शैलेश मटयानी पुरस्कार विजेता दीवान सिंह कठायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मालसूना खुशाल धानिक, रूप सिंह पपोला, मेकअप मास्टर धीरज जोशी, निर्मल डसीला, संजू कठायत, गणेश बृजवाल, नवीन पाठक, चंचल रावत, चंदन खाती, चंचल मेहता आदि मौजूद रहे। लीला का संचालन वक्ता मैनेजर गिरीश तिवाड़ी ने किया।

