berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

उड़यारी बैंड से थल सडक मे डामरीकरण एवं सड़क सुधारीकरण कार्य का अजय टम्टा ने निरीक्षण किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। उड़यारी बैंड से थल सडक पर डामरीकरण एवं सड़क सुधारीकरण कार्य का सड़क परिवहन और राजमार्ग  राज्य मंत्री  अजय टम्टा ने  स्थलीय निरीक्षण किया। और कार्य की गुणवत्ता की जानकारी ली। और निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग, बेरीनाग के अभियंताओं एवं निर्माणाधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के अनुरूप कार्य संपादन के निर्देश दिए। इस मौके पर टम्टा ने कहा सड़कें क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा हैं और इनका सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण हमारी प्राथमिकता है।

Share This News