berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में को स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ।

जयंती समारोह……

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वर्णजयंती समारोह का शुभारंभ हुआ। स्वर्णजयंती समारोह के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि उप निदेशक प्रोफेसर आर. एस. भाकुनी तथा विशिष्ट अतिथि प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गड़ाई गंगोली प्रोफेसर सिधेश्वर कुमार सिंह रहे।

डॉ. जे. एन. पंत ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उप निदेशक(उच्च शिक्षा), उत्तराखंड प्रोफेसर भाकुनी ने अपने उदबोधन में महाविद्यालय के पचास वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अन्य गतिविधियां जैसे क्रीड़ा प्रतियोगिता, कौशल विकास आदि को बढ़ावा देने की बात कही।

उन्होंने महाविद्यालय में की गई अपनी पूर्व सेवा के अनुभव को साझा किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सिद्धेश्वर कुमार सिंह ने महाविद्यालय की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए महाविद्यालय को एक प्रगतिशील संस्था के रूप में बताया। कार्यक्रम में डॉ. सुनील पंत ने महाविद्यालय के पचास वर्ष का संक्षिप्त इतिहास सफरनामा के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता वृक्ष मित्र श्री किशन सिंह रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि संबंधी जानकारी प्रदान की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में विभागीय गतिविधियों में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये गए।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह हम लोगों को गौरव की अनुभूति करा रहा है। उन्होंने महाविद्यालय के चहुमुंखी विकास की ओर अग्रसर रहने की बात कही। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि समेत कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र तथा डॉ. रश्मि सेलवाल ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News