berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को  गिरफ्तार किया,पुलिस अधीक्षक रेखा यादव  के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त आनन्द सिंह निवासी क्वैराली बेरीनाग को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।पुलिस टीम में अपर उ0नि0 शान्ति प्रकाश, हे0 का0 संजीव पन्त, हे0 का0 जीत सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Share This News