FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगंगोलीहाट

गंगोलीहाट में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत सम्मेलन आयोजित किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गंगोलीहाट मे  “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत सम्मेलन आयोजित किया गया।  मुख्य वक्ता केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा  ने सभा को संबोधित करते हुये कहा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प हमें अपने स्थानीय संसाधनों, कौशल और परिश्रम के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। यह अभियान देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ हर नागरिक में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना जागृत करने का प्रयास है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मीना गंगोला  प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार , चेयरमैन विमल रावल मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष शक्तिकेंद सयोजक सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This News