FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

स्नातकोत्तर महाविद्यालय  मैं उत्तराखंड की लोक कला ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ऐपण प्रतियोगिता

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  मैं उत्तराखंड की लोक कला ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हितेश कुमार जोशी के निर्देशन में हुई. इस कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर मनीषा पांडे एवं डॉ राजेंद्र राणा द्वारा किया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय एवं आइक्यूएसी प्रभारी डॉक्टर रिफाकत अली ने प्रतिभागियों के कार्य की सराहना की. निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉक्टर दिनेश चंद्र पांडे एवं प्रेम पांडे रहे।

एपण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम ए तृतीय सत्र की इतिहास विभाग की छात्रा मनीषा जेष्ठा ने प्राप्त किया. द्वितीय स्थान पर बी ए प्रथम सत्रार्ध की छात्रा खुशबू कोरंगा तथा तृतीय स्थान बी ए प्रथम सत्रर्ध की छात्रा सपना गोस्वामी ने प्राप्त किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापकगण दुर्गेश कुमार शुक्ला,डॉ राहुल पांडे, चंद्र प्रकाश आर्य, अमित कुमार टम्टा, निधि मारोठिया,डॉ रितु,डॉ पुष्पा कालाकोटी,डॉ प्रशांत जोशी,गणेश फर्शवान्,कैलाश देवली,कृष्ण सिंह पंचपाल,हेमा पंचपाल,धर्मेंद्र नितवाल,लक्ष्मण बिष्ट त्रिलोक राम आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

Share This News