FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के शुभ अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रोफेसर हितेश कुमार जोशी जी की अध्यक्षता एवं IQAC प्रभारी डॉ० रिफ़ाकत अली के संयोजन में IQAC और गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन गृह विज्ञान विभाग प्रभारी निधि मारौठिया, डॉ० पुष्पा कालाकोटी एवं डॉ प्रेमा पाण्डेय ने किया । निधि मारोठिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल जैविक सामग्री का प्रयोग कर रंगोली बनाई गई । इस प्रतियोगिता में जया पांगती बी. ए. पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान, प्रिया बी. ए. प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान और खुशमिता आर्या बी. ए. पंचम सेमेस्टर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

 

Share This News