berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय  में विद्यार्थियों को कैरियर कॉउंसलिंग के माध्यम से रोजगार एवं भविष्य निर्माण की दी गई जानकारी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के दिशा-निर्देशन से करियर कॉउंसलिंग एंड गाइडेन्स प्रकोष्ठ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “करियर कॉउंसलिंग प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एलारा कैपिटल ग्रुप, लंदन(यू.के.) के सी. ई.ओ. श्री राज भट्ट रहे। कार्यक्रम का आयोजन सीमांत सेवा फाउंडेशन के नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम में राज भट्ट ने विद्यार्थियो के भविष्य निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की एवं उन्हें निरंतर प्रगतिशील रहने का सुझाव दिया। कॉउंसलिंग के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछा जिसका उत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक दिया। महाविद्यालय के विद्यार्थी हिमानी मंडल, हिमांशी पाठक, शिवानी कार्की, मेघा पंत ने मुख्य वक्ता  भट्ट द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सटीक उत्तर दिया जिससे प्रभावित होकर भट्ट ने उन्हें अपने ही कंपनी में रोजगार देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुस्तकालय में पुस्तकों के लिये महाविद्यालय को दस हजार रुपये की सहयोग राशि दी तथा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु पाँच टैबलेट देने का वादा किया।  भट्ट ने मेरिटोरियस विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये देश के अन्य उच्च स्तरीय संस्थाओं में प्रवेश हेतु सहयोग करने की बात कही तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने ही कंपनी में रोजगार के अवसर देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सिद्धार्थ पाटनी, सीमांत सेवा फाउंडेशन के संयोजक एवं वरिष्ठ समाज सेवी जीवन पंत, पीयूष, राकेश जोशी ने भी अपने व्याख्यान से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा महाविद्यालय के प्रत्येक विभाग को स्मृति चिह्न भेंट की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने बताया कि करियर कॉउंसिल कार्यक्रम से विद्यार्थियों को नई दिशा का ज्ञान होता है जिससे वे भविष्य निर्माण के प्रति प्रेरित होते हैं। उन्होंने मुख्य वक्ता राज भट्ट समेत सीमांत सेवा फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में करियर कॉउंसिल एंड गाइडेंस प्रकोष्ठ के डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, डॉ. प्रमेश टम्टा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि सेलवाल ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त कार्मिक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News