berinagFEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhand

बेरीनाग मे एस बी आई लाइफ इन्श्योरेंस कर्मी ने 11 लाख 50 हजार रुपये का किया घपला ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग मे एस बी आई लाईफ इन्श्योरेंस बी डी एम आमिर सिदिकी ने तीन उपभोक्ताओं से 11लाख 50 हजार रुपये का घपला किये जाने का मामला सामने आया है । बीडीएम ने पूर्व सौनिक गंगा सिह डाँगी द्वारा लाइफ इन्श्योरेंस की किस्त जमा करने के लिए दो माह पूर्व 7 लाख रुपए का चैंक आमिर सिदिकी को दिया जो सिदिकी द्वारा अपने निजी खाते एस बी आई गंगोलीहाट से अपने खाते में जमा कर दिया गया ।सोमवार को गंगा सिह डाँगी द्वारा बेरीनाग एस बी आई मे जाकर आमिर सिदिकी से रसीद माँगी तो अमीर सिदिकी ने उनको गोल मोल जवाब दिया तो उन्होने शाखा प्रबंधक संजय कुमार को जानकारी दी ।जिसके बाद सिदिकी ने 3 लाख 50 हजार रुपये वापस कर दिए और शेष 3लाख 50 हजार रुपए दो दिन के भीतर वापस करने को कहा गंगा सिह ने सोमवार को थाने जाकर आमिर सिददीकी की शिकायत दर्ज की.इस बात की भनक लोगों को लगने के बाद लोग बैक अपने खातो को जाकर पता करने लगे तो अंजू रौतेला द्वारा भी बताया गया कि वर्ष 12 जनवरी 2024 को एस बी आई लाइफ इन्श्योरेंस के नाम पर आमिर सिददीकी द्वारा उनके भी चार लाख रूपये की धनराशि किस्त न डालकर अपने खाते मे डाल दी ।और पोलीसी रसीद मांगने पर सी आई एफ नंबर गलत होने की बात कही और कहा कि सी आइ एफ नंबर ठीक होने पर रसीद मिल जाएगी साथ ही श्रीमती नीता देवी की भी 50 हजार रुपए की धनराशि भी सिददीकी द्वारा किस्त के नाम पर अपने ठाते मे जमा कर दी गई उपभोक्ताओ को पता चलने पर इसी बीच यह खबर लोगों को भी लग गई ब्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि उप्रोक्त कर्मचारी को यहां से हटाया जाए और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाय और उपभोक्ताओं की धनराशि को जल्दी दिलाने की बात कही यदि इस मामले में  कार्ररवाही नहीं होती हैं तो उग्र आंदोलन किया जायेगा ।

“बैक फ्राड मामले की जानकारी मिली है, और अभी तक दो तीन और इस तरह के मामले सामने आये है। जिसकी शाखा में जाकर जाँच कर साक्ष जुटाये जा रहे है। और भी मामले हो सकते है  जाँच के पश्चात आगे की कार्यवाही की जायेगी”

                           नरेश कुमार गंगवार कोतवाल बेरीनाग

Share This News