चामाचौड में हुआ पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग ।पशुपालन विभाग की पहल पर बेरीनाग के चामाचौड गाँव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर क्षेत्र के ग्रामीणों को पशुपालन संबंधी जानकारियां दी। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डा० सुनील गिरि ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
शिविर में ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह, पैरावेट शंकर लाल, ललित कुमार, बुक इण्डिय साध्यक कर्मचारी, सचिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

