berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग व्यापार संघ चुनाव संम्पन्न, अध्यक्ष राजेश ,कोषाध्यक्ष गणेश बने।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग । प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल बेरीनाग के शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ। जिसमें 540 व्यापरियों में मतदान किया। अध्यक्ष के प्रत्याशी राजेश रावत को 345 मत ओर विनोद पाठक को 189 मत मिले। राजेश रावत 156 वोट से विजय रहा। वही कोषाध्यक्ष पद पर गणेश सिंह रावल और पुष्कर सिंह चस्का 239 मत मिले। गणेश रावल 54वोट से चुनाव जीता। उपाध्यक्ष कमल खाती, महिला उपाध्यक्ष पायल खम्पा, महासचिव अमित सस्ते, उप सचिव भगवान कार्की पूर्व में निर्विरोध चुने गये थे।चुनाव सम्पन्न कराने में चुनाव अधिकारी महेश पंत, कमलेश पंत, बलवंत धानिक, कैलाश चन्याल, कृपाल रौतेला, दीपक कालाकोटी, इन्द्र सिंह धानिक, दीपक बोरा पंकज कार्की, देब सिंह गैडा, सुमित गोयल मौजूद रहे। देर शाम विजय प्रत्याशियों के समर्थकों ने बाजार में विजय जुलूस निकाला। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद रहे। जिला व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष जनक जोशी, महामंत्री नवल रावल, संगठन मंत्री हेम पंत ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिये। विदित है राजेश रावत लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद विजय हुआ है।

Share This News