berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

संयुक्त मंत्री,कपिल पाण्डेय  के बेरीनाग पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओ सहित शिक्षको ने किया स्वागत।

संयुक्त मंत्री,कपिल पाण्डेय  के बेरीनाग पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओ सहित शिक्षको ने किया स्वागत।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। राजकीय शिक्षक संघ के कुमाऊं मंडल के द्विवार्षिक चुनाव में संयुक्त मंत्री पद पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग के शिक्षक कपिल पाण्डेय के विजयी होने पर  प्रथम बार बेरीनाग पहुंचने पर रा इ का बेरीनाग के सभागार मे स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर कपिल पाण्डेय ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा की उनकी प्राथमिकता रहेगी की वे शिक्षकों के मण्डल स्तर के प्रकरणों को ससमय पुरा करने का प्रयास करेगे।  उनके स्वागत समारोह मे ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल और नवनिर्वाचित व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत सहित आशुतोष मिश्रा, धनी राम ग्वासीकोटि, ब्लॉक खेल कोड़िनेटर प्रदीप पंत व चंदन महरा  तथा अशोक पंत,मुकेश धानिक पुनीत पंत ,राजकुमार रावत आदि शामिल रहे।

Share This News