बेरीनाग नगर पालिका परिषद की वोर्ड बैठक संम्पन्न।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग नगर पालिका परिषद, कार्यालय में हेमवन्ती पन्त अध्यक्ष की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आहूत की गयी। बैठक का संचालन भगवती प्रसाद पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी द्वारा किया गया। बैठक में सर्वप्रथम पिछली कार्यवाही की पुष्ठि की गयी एवं आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। ततपश्चात दिव्यांग, विधवा, वृद्धावस्था एवं विकलांग पेंशन हेतु प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गयी। जिसके उपरान्त नगर क्षेत्रान्तर्गत पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सी०सी०टी०वी० लगाये जाने एवं अन्य विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा कर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये। बैठक में विभिन्न वार्डो के सभा सदस्य आदि उपस्थित रहे।

