अक्षय प्रहलाद कोण्डे पुलिस अधीक्षक ने संभाली जिले की कमान।

एनएचएल नेटवर्क📡
पिथौरागढ़। अक्षय प्रहलाद कोण्डे, IPS, ने जनपद के पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने चटकेश्वर मंदिर पहुँचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जनपद की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इसके उपरांत पुलिस लाइन पहुँचकर उन्होंने पदभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा जनसहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पुलिस टीम को आपसी समन्वय, अनुशासन एवं प्रोफेशनल कार्यशैली के साथ ड्यूटी निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा, सेवा और विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है।

