पशुपालन की ओर से एक्सपोजर विजिट कर ग्रामीणों को पशुपालन की जानकारी दी।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग के ग्राम पंचायत मंतोली में एक्सपोजर विजिट गांव पोस्तला वा जगथली से मंतोली में आयोजन किया गया। जिसमें ब्रुक इंडिया से सहायक परियोजना अधिकारी महेंद्र पाल , एफ ए सचिन शर्मा, वूमेन इंटर्न सुनीता व दो गांव से आए पांच पशु पालक मौजूद रहें, विजिट का आरंभ प्रार्थना आपसी परिचय से किया गया और फिर पी आर ए टूल के माध्यम से अश्व पशु पालकों को ब्रुक संस्था के आने के बाद क्या क्या बदलाव हुआ है उसके बारे में महिला पशु पालकों ने विजिट में आए पशु पालकों को जानकारी दी गयी। जिससे पशु मालिकों को जानकारी दी और पशुओ मे होने वाली बीमारी पर कारण लक्षण बचाओ के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन का समापन किया।

