berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दिया सांस्कृतिक संवर्द्धन का संदेश।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने पहाड़ी,कुमायूंनी, संस्कृति को नृत्य तथा नाटक के माध्यम से प्रदर्शित कर अपनी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का संदेश दिया। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समरसता एवं सांस्कृतिक संवर्द्धन का प्रमुख माध्यम है जिससे हम सामुदायिक एवं सामाजिक सद्भावना का संदेश समाज को देते हैं।

उन्होंने स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के संचालन के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने सेवा-भावना को सदैव जीवन में अपनाने की बात कही। इसके उपरांत बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. लीलाधर मिश्र ने “सर्वांगीण विकास” के बारे में विस्तार से चर्चा कर स्वयंसेवियों का ज्ञानवर्धन किया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गरिमा देव ने आगंतुक समस्त अतिथियों को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मण सिंह देव, विवेक कुमार, मनोज परिहार, मनोज कुमार समेत समस्त स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Share This News