FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

जिलाधिकारी आशीष भटगांई के आदेशों के बाद पिथौरागढ़ में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी शुरू।

एनएचएल नेटवर्क📡

पिथौरागढ़, जिलाधिकारी आशीष भटगांई के आदेशों के क्रम में जनपद पिथौरागढ़ में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित करवाई गई है। संबंधित विभागों एवं आपूर्ति एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वितरण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जाए। आवश्यकतानुसार उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी कराई जा रही है।

गैस की होम डिलीवरी प्राप्त होने पर उपभोक्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस व्यवस्था से हमारा समय बच रहा है और गैस के लिए लगने वाली लंबी-लंबी कतारों में निश्चित रूप से कमी आएगी। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है तथा इससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।

प्रशासन द्वारा व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है ताकि जनपद में गैस आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे तथा जनपदवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Share This News