FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandथराली

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन 11 वें दिन भी जारी रहा,

एनएचएल नेटवर्क📡

थराली। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन 11 वें दिन भी जारी रहा, अपनी मांगों को लेकर हड़ताली अभियंताओं ने जोरदार नारेबाजी की।
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले स्थाई खंड लोक निर्माण विभाग थराली के कार्यालय स्थित धरना स्थल पर अभियंताओं ने 11 वें दिन भी अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस दौरान संघ से जुड़े अभियंताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को सरकार के द्वारा पूरा नही किया जाता हैं आंदोलन जारी रहेगा, चाहें इसके लिए उन्हें कितना भी लंबा आंदोलन चलाने पड़ें वें आंदोलन पर डटे रहेंगे।11 वें दिन विकासखंड थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ के अभियंता अभियंता दयाशंकर बधाणी,आशीष डोभाल,प्रेम जोशी, संतोष नेगी, आशीष रावत,मुकुल कम्बोज,अंकित सिलोड़ी, मनीष रावत,मितू नेगी ,दीक्षा चौहान, विकास राणा , शुभम् प्रजापति,संदीप कुमार, अक्षय कुमार, रोबिन ,सुनीता आदि धरने पर बैठे रहे। अभियंताओं के पिछले 11 दिनों से धरने पर बैठे रहने के कारण क्षेत्र में हो रहे तमाम निर्माण कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा हैं, जबकि नऐ स्वीकृति कार्यों का आंगणन तैयार नही हो पाने के कारण नयें कार्य शुरू नही हो पा रहे हैं, माना जा रहा है कि अभियंताओं की हड़ताल के चलते तमाम नयें कार्यों की स्वीकृतियों में विलंब हो सकता हैं।

Share This News